बीलमपुरा में घर से कथित अवैध शराब बिक्री का मामला, 17 क्वार्टर बरामद पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, शराब बरामदगी के साथ हंगामा करने के आरोप में दूसरी महिला भी गिरफतार

प्रातः काल
इकदिल/इटावा। थाना इकदिल क्षेत्र के बीलमपुरा गांव में घर से कथित तौर पर देशी शराब की बिक्री की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक विनीता के पास से 17 क्वार्टर देशी शराब बरामद किए गए। वहीं कार्रवाई के दौरान हंगामा करने के आरोप में एक दूसरी महिला को भी पुलिस थाने लेकर पहुंची।
सूचना मिलते ही 112 पुलिस के साथ कस्बा इंचार्ज मंजीत दयाल, आरक्षी सचिन बाजपेयी और महिला आरक्षी डिंपल पाठक मौके पर पहुंचे। पुलिस की कार्रवाई से मौके पर हलचल मच गई। टीम ने घर की जांच करते हुए शराब के क्वार्टर बरामद किए। पुलिस के अनुसार बरामद शराब को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई थी और उसकी कथित बिक्री किस तरह की जा रही थी। वहीं दूसरी महिला को हंगामा करने के आरोप में थाने लाया गया, जहां पुलिस दोनों महिलाओं अनीता पत्नी बबलू व विनीता पत्नी पिंटू से पूछताछ कर रही है। मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस खबर को शेयर करें