National
बैंक हड़ताल को लेकर ग्राहकों को मोबाइल संदेश से किया जा रहा अलर्ट
28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल, जरूरी बैंकिंग काम पहले निपटाने की सलाह
प्रयागराज। 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को लेकर बैंक ग्राहकों को मोबाइल संदेश भेजकर पहले से अलर्ट कर रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से ग्राहकों को भेजे जा रहे संदेश में बताया गया है कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने उक्त अवधि में तीन दिवसीय हड़ताल का प्रस्ताव रखा है।
बैंक की ओर से ग्राहकों से अपील की गई है कि वे हड़ताल की संभावित अवधि से पहले अपने जरूरी बैंकिंग लेन-देन पूरे कर लें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। नकदी की जरूरत के लिए ग्राहकों को ATM और ADWM का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
इसके अलावा ग्राहकों से Customer Service Points (CSPs) का लाभ लेने तथा इंटरनेट बैंकिंग, YONO, मोबाइल बैंकिंग, UPI समेत अन्य डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल करने को कहा गया है।
बैंक ने अपने संदेश में कहा है कि हड़ताल के दौरान आवश्यक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही संभावित असुविधा के लिए ग्राहकों से खेद जताते हुए उनके सहयोग और समझ के लिए धन्यवाद दिया गया है।
बैंक द्वारा मोबाइल पर भेजे जा रहे इस अलर्ट का उद्देश्य ग्राहकों को प्रस्तावित हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग कार्य निपटाने के लिए समय रहते जानकारी देना है।