बेहट सहारनपुर गोगामेड़ी मेले में दर्दनाक हादसारू कुत्तों के झुंड ने बच्चे को नोच-नोचकर मार डाला

प्रातःकाल एक्सप्रेस
बेहट, सहारनपुर। गोगामेड़ी मेले के दौरान खुरामपुर क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक घटना सामने आई है। जिसमें आलमपुर खुर्द निवासी संदीप कुमार उर्फ कालू के पोली हाउस पर एक परिवार जिला रामपुर का रहने वाला बतोर मजदूरी के लिए पोली हाउस पर अपने परिवार के साथ मेहनत मजदूरी कर कार्य कर रहा था इसी दौरान खुर्रामपुर में लगने वाले गोगामेड़ी मेले में यह परिवार मेले में गया हुआ था वापसी में आते समय बच्चे पर जिसका नाम मन्नू पुत्र जुगल जिसकी उम्र लगभग 7 वर्ष बताई जा रही है उसे पर जंगली कुत्तों के झूंदने अचानक से हमला कर दिया और बच्चे को बुरी तरह घायल कर दिया आसपास लोग शोर सुनकर दौड़कर बच्चों के पास आए तब तक बच्चा पूरी तरह घायल हो चुका था तभी ग्रामवासी पूर्व प्रधान प्रवीण सैनी, संदीप कुमार, करण सिंह आदि लोगों ने बच्चे को उठाकर उपचार के लिए बेहट सरकारी अस्पताल में पहुंचा जहां पर डॉक्टर ने घायल बच्चे को मृतक घोषित कर दिया मृतक बच्चे को परिजन व ग्रामवासी बिना किसी कार्रवाई के घर लेकर पहुंच गए इस घटना से पूरे ग्राम वह क्षेत्रवासी मैं शोक की लहर है वह।मौके पर मौजूद लोगों ने घटना को देखकर प्रशासन से मेले और आसपास के क्षेत्र में घूम रहे आवारा कुत्तों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। घटना ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय ग्रामीणों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस खबर को शेयर करें