भाकियू महात्मा टिकैत के तहसील अध्यक्ष बने बृजेश कुमार यादव
इटावा। भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत में पड़रपुरा निवासी बृजेश कुमार यादव को तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मनोनयन की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके आवास पहुंचकर बधाई दी।
शुभचिंतकों ने कहा कि बृजेश यादव लंबे समय से किसानों के हितों के लिए सक्रिय हैं। उम्मीद है कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वे किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और संगठन को और मजबूत बनाने का काम करेंगे।