भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहा है चुनाव आयोग- अशोक यादव
मीरजापुर । समाजवादी पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम मे मड़िहान विधानसभा का मड़िहान बाजार स्थित लान में विधानसभा क्षेत्र के जोनल, सेक्टर प्रभारियों संग बैठक की गई। बैठक में शिक्षक व स्नातक एमएलसी चुनाव पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष शैलेष पटेल एवं संचालन जिला महासचिव आदर्श यादव ने किया।
जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आयोग भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की तरह काम कर रहा है।मिर्जापुर की पांचों विधानसभा सीटों पर बड़ी संख्या में वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि संविधान के विरुद्ध किए गए इस कृत्य की समाजवादी पार्टी घोर निंदा करती है। उन्होंने कहा कि 8 अक्टूबर को विशाल और शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला जाएगा।बैठक में सुरेन्द्र सिंह पटेल, रामजी मौर्या, राजेश भारती, अभय यादव, घनश्याम कोल, फूलचन्द यादव, संतबीर मौर्या, जमुना यादव, गप्पू यादव, बन्दना पटेल, रमाशंकर कोल, योगेश कोल, श्याम अचल यादव, कमलेश पाठक, विकास केशरी, उपेन्द्र तिवारी, प्रमोद केशरी, डा0 शक्ति श्रीवास्तव आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे। ।