बच्चों को खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करें रू डीएम बीएसए अनिल कुमार ने अतिथियों का किया स्वागत

प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता तथा मानव रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में बुधवार को किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा तथा मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह एवं विशिष्ट अतिथि संजय गुप्ता महानगर अध्यक्ष तथा डॉ शैलेश कुमार पांडे नगर महामंत्री उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में जनपद के 24 ब्लॉकों से आए हुए लगभग 700 खिलाड़ियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता का सांस्कृतिक प्रतियोगिता के साथ समापन गुरुवार को
किया जाएगा।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा की गांव में भी खेल को बढ़ावा दिए जाने के लिए बच्चों को खेल के प्रति प्रेरित किया जाना चाहिए। कहा कि स्कूलों में खेल के जो संसाधन व सामग्री है उन्हें बच्चों को खेलने के लिए उपलब्ध कराई जाए तथा खेल के माध्यम से बच्चों में शिक्षा के अतिरिक्त उनमें टीम भावना का विकास किया जाए। खेल न केवल व्यक्ति के व्यवहार में परिवर्तन करता है बल्कि टीम भावना का विकास भी करता है, इसके माध्यम से बच्चे आपस में एक साथ मिलकर लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मेहनत करते है।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के द्वारा बच्चों के शिक्षा के साथ ही खेलकूद को बढ़ावा देने पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। उन्होंने बच्चों को खेल के माध्यम से स्वस्थ होने का गुण बताया। डॉक्टर शैलेश कुमार पांडे द्वारा भी खेल की एक युक्ति के माध्यम से खेल की महत्ता को बताया गया। कहा कि खेल की दुनिया में आज बहुत से लोगों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े नाम और सम्मान हासिल किए। यदि इन बच्चों को अवसर मिलेगा तो निश्चित रूप से ये बच्चे आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम में जनपद प्रयागराज के 24 ब्लॉकों से आए हुए प्रतिभावान खिलाड़ियों की टोली उनके साथ खेल प्रशिक्षक अनुदेशक तथा खंड शिक्षा अधिकारी लाल जी शर्मा, अखिलेश यादव, प्रदीप सिंह क्षमा शंकर पांडे शैलपति यादवसुमन मिश्रा तथा शिक्षक संगठन के पदाधिकारी गढ़ एवं अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में संपादित किया गया।
इस खबर को शेयर करें