अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार महलई मोड़ पर घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
जसवंतनगर। थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।पुलिस के अनुसार गुरुवार रात को उ0नि0 शुभम वर्मा कां0 सनोज कुमार,आर्य चिकारा और सुशील कुमार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।तभी मुखबिर से सूचना मिली कि महलई मोड़ के पास एक संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है जिसके पास अवैध हथियार है और वह किसी वारदात की फिराक में है।पुलिस ने उक्त स्थान पर घेराबंदी कर दीपक उर्फ दीपा पुत्र वीरेश यादव निवासी नगला देवी मीठेपुर थाना करहल मैनपुरी उम्र करीब 21 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी में उसके पास से एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।