अवैध हथियारों के साथ दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
सहारनपुर। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी नगर और एएसपी/सीओ नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार कौशिक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने अरुण उर्फ कार्तिक पुत्र धनीराम और गौरव उर्फ टीपू पुत्र रामफल निवासी ग्राम रवासोली थाना बेहट को ढमोला नदी पुल संतनगर की तरफ से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस 315 बोर और एक अवैध चाकू बरामद हुआ। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मु.अ.सं. 234/26 धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।