अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
मीरजापुर। आम आदमी पार्टी विधि प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सोनकर एडवोकेट के नेतृत्व में सोमवार को जिला मुख्यालय पर अधिवक्ताओं के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने एवं केसीसी लोन समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंप कर तत्काल अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गई।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सोनकर एडवोकेट ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लगातार अधिवक्ता समाज के ऊपर हो रहे अत्याचार को समाप्त करने के लिए अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की आम आदमी पार्टी मांग करती है। उन्होंने किसानों के केसीसी लोन माफ करने की मांग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से की।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मनोज कुमार सोनकर एडवोकेट जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, अनिल बिंद एडवोकेट, राकेश वर्मा एडवोकेट, संजय पांडे एडवोकेट, रवि शंकर तिवारी एडवोकेट, अवधेश त्रिपाठी एडवोकेट, हरिवंश एडवोकेट, बब्बन एडवोकेट, राजेश कौशल एडवोकेट इत्यादि अधिवक्ता बंधु सम्मिलित रहे।