अन्नपूर्णा सिंह चन्देल की ऐतिहासिक जीत, बधाई देने वालों का सिलसिला जारी
प्रयागराज। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद के चुनाव में महिला उपाध्यक्ष पद पर अधिवक्ता अन्नपूर्णा सिंह चन्देल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने 4,055 मत प्राप्त कर महिला उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होकर नया इतिहास बनाया।
उनकी शानदार जीत के बाद हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं, शुभचिंतकों, समाजसेवियों एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। जीत के पश्चात अन्नपूर्णा सिंह चन्देल को बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है। लोग उनसे मुलाकात कर उनकी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
बधाई देने वालों ने कहा कि अन्नपूर्णा सिंह चन्देल की यह ऐतिहासिक जीत महिला अधिवक्ताओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के साथ वह अधिवक्ता हितों और बार के कल्याण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
बधाई देने वालों में अधिवक्ता आसिफ हसन, सद्दाम हुसैन, पंकज पांडे, विष्णुरायण मिश ‘बब्बू’, शमीम खान, सलमान खान सहित अन्य अधिवक्ता शामिल रहे।