आयुर्वेद दिवस पर चिकित्सा एवं योग शिविर लगाया 240 मरीजों को मिला आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श का लाभ.

झांसी। आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में बुंदेलखंड खंड आयुर्वेदिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल की ओर से ग्राम मड़ौरा स्थित पंचायत भवन में आयुर्वेद चिकित्सा एवं योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन प्रधानाचार्य एवं अधीक्षक प्रोफेसर माखन लाल के निर्देशन में किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने सहभागिता कर चिकित्सीय सेवाओं एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श का लाभ लिया। डॉ. अर्पित कुमार, डॉ. विनय दुबे एवं डॉ. अंकिता अग्रवाल ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार प्रदान किया।
इस दौरान डॉ. रमेश चंद्र कुशवाहा ने योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दिलीप कुमार यादव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि महिपत सिंह यादव एवं डॉ. संतोष कुमार सचान की गरिमामयी उपस्थिति रही।
शिविर के सफल संचालन में अनुराग गुप्ता (एल.टी.) एवं कृष्ण बिहारी ने दवा वितरण और पंजीकरण कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग किया। वहीं डॉ. अन्नू चौधरी, डॉ. श्रेया प्रजापति एवं डॉ. मयंक झां का भी शिविर के आयोजन एवं संचालन में विशेष योगदान रहा।
शिविर में कुल 240 मरीजों को आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही ग्रामीणों को योग, आयुर्वेद एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से जनसामान्य तक आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस खबर को शेयर करें