National
आशा वर्कर्स यूनियन ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएमएस को सौंपा ज्ञापन
औरैया। सहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही सीएचसी अधीक्षक डाॅ.जितेंद्र कुमार को 13 सूत्रीय़ मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता एवं संगिनी मौजूद रहीं। आशा अध्यक्ष सीमा राठौर और सचिव चंद्र रोशनी ने बताया कि क्षेत्र में लगभग 200 आशा कार्यकर्ता और संगिनी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जिम्मेदारियां निभा रही हैं। आशा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर गर्भवती महिलाओं की देखभाल, टीकाकरण के प्रति जागरूकता, बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी, संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने, परिवार नियोजन तथा विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और लगातार मेहनत करने के बावजूद उन्हें किए गए कार्यों का भुगतान समय पर नहीं मिल पा रहा है। यूनियन ने कार्य के अनुसार लंबित भुगतान कराने तथा आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों के मानदेय में बढ़ोतरी किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। ज्ञापन में 13 सूत्री मांगों के माध्यम से भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान करने, मानदेय बढ़ाने और आशा कार्यकर्ताओं को उनके कार्य के अनुरूप उचित पारिश्रमिक उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगें रखी गईं। आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर आगामी 23 अक्टूबर को लखनऊ में भी बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी आवाज शासन तक पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता एवं आशा संगिनी मौजूद रहीं। इस दौराऩ मीना दुबे, सुनीता देवी, राधा देवी, रानी देवी, रजनी देवी, संगीता, अंजलि, प्रतीमा, ललित, पूजा,सीमा, सुधा, उर्मिला, राधा, फुलवासा, उर्मिला देवी, सुधा देवी, ममता शंखवार, रिंकी देवी, ममता देवी, अनीता, गायत्री,नीलेश कुमारी,नीरज कुमारी,भानुमति, सीमा, राठौर, नीलम देवी,किरण देवी,राधा तिवारी, सुनीता देवी, संगीता देवी,शोभा देवी,चंद्रा रोशनी, प्रेमवती, प्रेमलता, रूबी, ममता आदि आशाएं संगिनी मौजूद रहीं।
--------------------------
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव छत के जाल में फांसी पर झूलता मिला
--------------------------
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव छत के जाल में फांसी पर झूलता मिला