आर्ट ऑफ लिविंग की जिला विकास समिति के गठन की पहल

झांसी। आर्ट ऑफ लिविंग झांसी चैप्टर के तत्वावधान में शनिवार को वेस्ट यूपी एपेक्स संजय त्रिपाठी के निवास पर डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कमेटी के गठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रमुख शिक्षकों ने सहभागिता करते हुए झांसी में संस्था की गतिविधियों को और अधिक व्यवस्थित एवं व्यापक स्तर पर संचालित करने को लेकर विचार-विमर्श किया।
बैठक में झांसी में आयोजित होने वाले आर्ट ऑफ लिविंग के विभिन्न कोर्स, सत्संग, सेवा प्रकल्प तथा वैदिक पूजा-अर्चना सहित अन्य आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के लिए कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा हुई। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को संस्था की गतिविधियों से जोड़ने तथा सेवा एवं साधना के माध्यम से समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने पर जोर दिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि श्रद्धेय श्री श्री रविशंकर जी के मार्गदर्शन में सुदर्शन क्रिया, सेवा और साधना के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ ही ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। बैठक में जिला स्तर पर गतिविधियों के बेहतर समन्वय और संचालन के लिए समिति के गठन को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में स्वामी चैतन्य , डीटीसी अशोक हिरवकर, टीचर सत्येन्द्र झा, प्रवीण झा, नंदिता त्रिपाठी एवं जेडटीसी कंचन आहूजा सहित आर्ट ऑफ लिविंग के प्रमुख शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस खबर को शेयर करें