आरपीएफ ने 706 बच्चों को बचाया, 3.44 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ और ‘ऑपरेशन नार्कोस’ के तहत 15 अक्टूबर तक कार्रवाई
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल परिसर एवं ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, जरूरतमंद बच्चों को संरक्षण प्रदान करने तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2026 में 15 अक्टूबर तक चलाए गए ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ और ‘ऑपरेशन नार्कोस’ के अंतर्गत उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गई हैं। इन अभियानों के माध्यम से रेलवे सुरक्षा बल ने एक ओर संकटग्रस्त बच्चों की सहायता एवं सुरक्षा सुनिश्चित की, वहीं दूसरी ओर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की।
महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, नरेश पाल सिंह द्वारा रेलवे सुरक्षा बल को अपराधों की रोकथाम तथा रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में मादक पदार्थों एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए राजकीय रेलवे पुलिस के साथ सक्रिय समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। वहीं, महानिरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल, उत्तर मध्य रेलवे, श्री प्रदीप कुमार गुप्ता द्वारा बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम में रेलवे सुरक्षा बल की सक्रिय एवं अग्रिम भूमिका पर निरंतर बल दिया जा रहा है। इन प्रयासों के माध्यम से बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अपराधों की समय रहते पहचान करने तथा रेल परिसर में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।