National
आजाद समाज पार्टी ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन
प्रातः काल एक्सप्रेस
झाँसी । आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जनहित, सामाजिक न्याय एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े चार सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से गोंडा एवं अयोध्या में हुई हत्याओं के मामलों में न्याय, बाराबंकी में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर कथित हमले की निष्पक्ष जांच, पंचायत सहायकों की मांगों के समाधान तथा 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी प्रकरण में पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का अनुपालन कराने की मांग की गई।
पार्टी ने बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के बुढ़वल में 13 सितंबर को चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए कथित पथराव एवं हमले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। साथ ही सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा सांसद की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठाई।
ज्ञापन में लखनऊ के ईको गार्डन में धरना दे रहे पंचायत सहायकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने तथा 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी प्रकरण में प्रभावित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की गई।
इसके अलावा सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद, मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद सहित अन्य इस्लामिक धार्मिक स्थलों के संबंध में की जा रही कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा करने तथा कानून एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोनी शाक्य,गौरव चौधरी - जिलाध्यक्ष झाँसी , बब्बु अहमद मंडल प्रभारी, संतोष सिंह फौजी जिला प्रभारी, 223 सदर विधानसभा ,अनूप कुमार आज़ाद मुख्य मंडल प्रभारी, नीरज अहिरवार जिला उपाध्यक्ष, कैप्टन हरीश चौधरी, नगर पंचायत बड़ागांव के पूर्व पार्षद अवधेश रावण सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।