National
आईआईएमटी कॉलेज में लगा स्वास्थ्य शिविर
नागल। युवा शक्ति को नशे से नहीं, राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है, इस संदेश के साथ आईआईएमटी कॉलेज में एनएसएस के तत्वावधान में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत व स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 410 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। स्वास्थ्य शिविर में देहरादून व सहारनपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नेत्र परीक्षण, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की। चिकित्सकों ने युवाओं एवं ग्रामीण प्रतिभागियों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, व्यायाम व स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया।
सौरभ लूथरा ने युवाओं को नशे के शारीरिक, मानसिक व सामाजिक दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कहा कि युवावस्था जीवन की दिशा तय करने का समय है, नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और समय को शिक्षा, कौशल, स्वास्थ्य एवं राष्ट्र निर्माण में लगाना ही युवाओं की वास्तविक शक्ति है।प्राचार्या डॉ. अंजू वालिया ने कहा कि स्वस्थ, जागरूक व नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने व अपने आसपास के लोगों को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी ब्रज नरेश, ज्योति भारद्वाज व मंजुला आदि रहे।