70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू डीएम ने खिलाड़ियों से कहाकृसफलता आपको उच्च स्तर पर ले जाएगी

प्रयागराज। सीएबी इंटर कॉलेज में गुरुवार को 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलनए ध्वजारोहण और गुब्बारे उड़ाकर किया। 24 से 27 सितंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 18 मंडलों के साथ स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ व गोरखपुर की अंडर.14ए 17 और 19 आयु वर्ग की बालक.बालिका टीमों के करीब 1590 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
24 सितंबर से 27 सितंबर तक चलने वाली इस चार दिवसीय प्रतियोगिता के लिए जेडी प्रयागराज आर एन विश्वकर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि खिलाड़ियों में उत्साह की वह झलक दिखनी चाहिए जो इस प्रतियोगिता के बाद राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने में मददगार सिद्ध हो। समारोह में विशिष्ट अतिथि अपर शिक्षा निदेशक व्यावसायिक सुरेंद्र कुमार तिवारी और अपर निदेशक बेसिक शिक्षा मनोज कुमार द्विवेदी थे। खेल सचिव ब्रजेश श्रीवास्तवए राजकुमार और रंजना सिंह ने बैज व कैप लगाकर सभी अतिथियों का स्वागत किया। सभी के समक्ष उमेश खरे ने राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता की समस्त जानकारी प्रस्तुत की। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के सभी अट्ठारह मंडलों और स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ तथा गोरखपुर के अंडर 14ए17 और 19 बालक . बालिकाओं की टीम से कुल 1590 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ संतोष कुमार राय ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रयागराज में प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों के अच्छे प्रवास और उनके मंगलमय भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर उप सचिव बेसिक शिक्षा अजय प्रताप सिंहए सह जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार गिरीए जितेंद्र प्रताप सिंह और नीरज केसरी भी मंचासीन रहे।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर प्रधानाचार्य की ओर से मोहम्मद रफीकए मेजर केण् केण् प्रसादए सिस्टर मेरी बिसलाए नीलम मिश्रा ए स्नेह लताए अरुण त्रिपाठीए कंचन रायए सुनील कुमारए ज्योति सिंह सहित जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यए खेल शिक्षक और शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर त्रिपाठी ने किया। उद्घाटन समारोह में जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेजए डीपी गर्ल्स इंटर कॉलेजए ईश्वर शरण बालिका इंटर कालेज की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं नृत्य सेंट एंथोनी गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने लोक नृत्य कजरी के माध्यम से छटा बिखेरी। अंत में जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने प्रतियोगिता के औपचारिक उद्घाटन की घोषणा की।
इस खबर को शेयर करें