National
700 खिलाड़ियों ने खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया दम जिलाधिकारी ने कहा- खेलों से बच्चों में विकसित होती है टीम भावना
प्रातःकाल एक्सप्रेस
प्रयागराज। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में बुधवार को जनपद स्तरीय खेलकूद एवं मानव रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले के 24 ब्लॉकों से करीब 700 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 24 सितंबर को सांस्कृतिक प्रतियोगिता के साथ होगा।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि गांवों में भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए बच्चों को खेलों के प्रति प्रेरित किया जाना चाहिए। स्कूलों में उपलब्ध खेल सामग्री और संसाधनों का बच्चों को अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाए। खेलों से बच्चों में टीम भावना, अनुशासन और मिलकर लक्ष्य हासिल करने की क्षमता विकसित होती है।
मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। नगर महामंत्री डॉ. शैलेश कुमार पांडे ने खेलों की महत्ता बताते हुए कहा कि उचित अवसर मिलने पर बच्चे आगे चलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
प्रतियोगिता में विभिन्न ब्लॉकों से आए खिलाड़ियों के साथ खेल प्रशिक्षक, अनुदेशक, खंड शिक्षा अधिकारी लालजी शर्मा, अखिलेश यादव, प्रदीप सिंह, क्षमा शंकर पांडे, शैलपति यादव और सुमन मिश्रा समेत शिक्षक एवं शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ।