27 सितंबर 2026 को पीडीए व्यापारी सम्मेलन, 2 हजार व्यापारी लेंगे भाग

मीरजापुर । 27 सितंबर 2026 को पीडीए व्यापारी सम्मेलन स्टेशन रोड होने जा रहा है। जिसकी तैयारी को लेकर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट में समाजवादी जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चैधरी व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष गणेश केशरी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह सम्मेलन व्यापारियो के हितो के लिए रखा गया है। सम्मेलन में मनीष जगन अग्रवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदीप जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी व्यापार सभा मौजूद रहेंगे।
उक्त नेताद्वय व्यापारियों से संवाद भी करेगे। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि व्यापारी सम्मेलन में दो हजार लोग शामिल होगे। सम्मेलन में मिर्जापुर के अलावा सोनभद्र व भदोही के व्यापारी भाग लेगे। यह सम्मेलन व्यापारी समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद, विचार-विमर्श और अपनी बात रखने का अवसर प्रदान करेगा। समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष गणेश केशरी ने व्यापारियों से अपील की कि वे 27 सितंबर को आयोजित पीडीए व्यापारी सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। इस मौके पर डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, विकास केशरवानी, संतोष गुप्ता उर्फ शेरू एवं चंदन यादव, मनीष जायसवाल आदि मौजूद रहें।
इस खबर को शेयर करें