25 सितंबर को बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और कानूनी अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान

भदोही। मिशन शक्ति फेज-5.0 के दूसरे चरण के तहत भदोही पुलिस ने 25 सितंबर को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और कानूनी अधिकारों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में बाजारों, सार्वजनिक स्थलों तथा ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। पुलिस ने महिलाओं को 181, 1090, 1098, 112 और 1076 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देने के साथ न्च्ब्व्च् ऐप के उपयोग और साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए। फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग और फर्जी प्रोफाइल से होने वाली धोखाधड़ी के प्रति भी सतर्क किया गया। अभियान में महिलाओं को च्व्ब्ैव् एक्ट, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम सहित साइबर अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। पुलिस ने किसी भी असुरक्षा या अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस अथवा हेल्पलाइन से संपर्क करने की अपील की।
इस खबर को शेयर करें