25 हजार का इनामी नशा तस्कर गिरफ्तार संजीव पांडेय
मीरजापुर । 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को मड़िहान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के खिलाफ मड़िहान थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं और लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर इनामी एवं वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उप निरीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय की टीम को सफलता मिली।पुलिस के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना और साक्ष्यों के आधार पर टीम ने रजत सिंह उर्फ भोदू पुत्र सुभाष सिंह को गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से रंजीतपुर, थाना जंगीपुर जखनिया, जनपद गाजीपुर का रहने वाला है।वर्तमान में वह ग्राम श्रीनिवास नगर, थाना चांदिली, जिला रायगढ़, उड़ीसा में रह रहा था। उसकी उम्र करीब 31 वर्ष बताई गई है।