National
1.82 करोड़ की लागत से बन रहे पुल एवं 40 लाख की सड़क मरम्मत कार्य का विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण
प्रातःकाल एक्सप्रेस
मीरजापुर। मंगलवार को ग्राम छिलहिया, इमलियाचट्टी, विकासखंड राजगढ़ मड़िहान में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने कोटे से कराए जा रहे विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
इमलियाचट्टी-खुटहां-छिलहिया मार्ग पर जरगो नदी के ऊपर 1.82 करोड़ की लागत से पुल निर्माण तथा नहर से छिलहिया गांव तक 40 लाख की लागत से विशेष सड़क मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है।
विधायक ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुल एवं सड़क निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप जल्द से जल्द पूरा कराया जाए, ताकि क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल सके। विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और मात्रा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से भी कहा कि यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कमी या अनियमितता दिखाई दे तो तत्काल उन्हें इसकी सूचना दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। ग्रामीणों द्वारा इस पुल एवं सड़क के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। ग्रामीणों की आवश्यकता को देखते हुए विधायक द्वारा पुल एवं सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति कराई गई, जिससे क्षेत्र में आवागमन को बेहतर बनाने में सुविधा होगी। विधायक ने कहा कि विधानसभा मड़िहान में सड़क, पुल एवं अन्य आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है और विधानसभा क्षेत्र निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।