1570 रुपये और सट्टा पर्चियों के साथ सटोरिया गिरफ्तार

प्रातःकाल एक्सप्रेस
जसवंतनगर।पुलिस ने सट्टा खाईबाड़ी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सटोरिये को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो सट्टा पर्ची और 1570 रुपये नगद बरामद किये। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि शुक्रवार रात को थाना पुलिस गश्त भ्रमण व संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जीजीआईसी के मोड़ के पास सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा है।पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान की घेराबंदी कर एक व्यक्ति को सट्टे की खाईबाड़ी करते रंगे हाथ पकड़ लिया।नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राहुल उर्फ टिंकू (40) पुत्र स्व. सुदामा लाल निवासी जैन बाजार थाना जसवंतनगर बताया। जामा तलाशी में उसके पैंट की दाहिनी जेब से 1570 रुपये और शर्ट की ऊपरी जेब से 2 अदद सट्टा पर्ची बरामद हुई। पर्ची पर सट्टे के नंबर अंकित थे।पुलिस ने बरामद सट्टा पर्चियों और रुपये को सील कर पंचनामा तैयार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 13 ळ एक्ट (सट्टा) के तहत मुकदमा दर्ज कर हिरासत में ले लिया।
इस खबर को शेयर करें