National
15 वर्षीय पुत्र कि हत्या करने वाले जल्लाद पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार उतारा मौत के घाट
औरैया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी बिधूना के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 24 सितंबर 2026 को थाना सहार पुलिस टीम द्वारा थाना सहार पर पंजीकृत मुकदमा धारा 103 (1) बीएनएस से संबंधित 01 नफर वांछित अभियुक्त उम्मेद सिह पुत्र महेन्द्र सिह को गिरफ्तार किया गया। वादी नीरज पुत्र उम्मेद सिंह निवासी पुर्वा सोमवंशी थाना सहार द्वारा तहरीर दी गई की दिनाँक 21 सितंबर 2026 को वह और उसकी बड़ी बहन श्री गणेश पूजा/कीर्तन मे शामिल होने गए थे। घर पर छोटी बहन व छोटा भाई रीषू उर्फ ईशू थे, तभी उनके पिता उम्मेद सिहं घर पर आये और रिशू उर्फ ईशू की इधर उधर से मिल रही शिकायतों के कारण मकान के खम्बे में बाँधकर डन्डे से मारपीट की जिससे उसकी मृत्यू हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-79/ 2026 धारा 103 (1) बीएनएस बनाम उम्मेद सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारीगण द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया था जिसके क्रम में दिनांक 24 सितंबर 2026 को वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पूछताछ में उम्मेद सिंह ने बताया कि उसका पुत्र रिशु उर्फ ईशु रुपये चोरी करने को लेकर बार-बार विवाद करता था। दिनांक 21 सितंबर 2026 की रात्रि में उसने अपने पुत्र को घर के खम्भे से रस्सी से बांधकर बांस के डण्डे से मारपीट की,जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद वह शव को चारपाई पर रखकर मौके से फरार हो गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रस्सी एवं बांस का डण्डा बरामद कराया गया। इस मामले में पुलिस ने उम्मेद सिह पुत्र महेन्द्र सिह निवासी पुर्वा सोमवंशी थाना सहार जनपद औरैया उम्र करीब 45 वर्ष को गिरफ्तार किया है।