PRAYAGRAJ NEWS: गुरुकुल मॉन्टेसरी स्कूल, शांतिपुरम प्रयागराज के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय की छात्रा नाव्या सिंह ने 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया, जबकि हनी यादव ने 95.80 प्रतिशत और माधवी ने 95.60 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट सफलता दर्ज की। इसके अलावा शुचिता चैहान ने 95.20 प्रतिशत साक्षी पटेल ने 94.60 प्रतिशत, अभिनव पाल ने 92.80 प्रतिशत, आयुषी यादव ने 91.60 प्रतिशत, निशांत ने 91.40 प्रतिशत, सौम्या सिंह ने 91.20 प्रतिशत, इशांत सरोज ने 91.00 प्रतिशत, श्लोक पाल ने 90.80 प्रतिशत तथा पूर्णिमा सिंह ने 90.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि का श्रेय उनकी कठिन मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया गया। विद्यालय के चेयरमैन एवं पूर्व डीआईजी कृपा शंकर सिंह ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निदेशक वीरेंद्र सिंह, सह निदेशक ऋतिक विक्रम सिंह, संस्थापिका प्रधानाचार्या अलका अग्रवाल, डॉ० वंदना सिंह तथा समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अभिभावकों ने भी विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।
विद्यालय की प्रधानाचार्या अमिता मिश्रा ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों के सतत परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों की समर्पित भावना का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।







