Home उत्तर प्रदेश सीबीएसई ने खूब बरसाए अंक, मेधावियों की भरी झोली

सीबीएसई ने खूब बरसाए अंक, मेधावियों की भरी झोली

टीपीएस की संस्कृति को मिले 99 प्रतिशत अंक
आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट की सुप्रिया सिंह ने 98 प्रतिशत प्राप्त किए
PRAYAGRAJ NEWS: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई ) ने 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। प्रयागराज रीजन में 72.43 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कुल 136874 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें बालकों की संख्या 82398 और बालिकाओं की संख्या 54476 है। प्रयागराज जिले के 29 केंद्रों पर परीक्षा हुई। 14262 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। अधिकांश स्कूलों का दावा है कि उनके यहां का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा, यानी खूब अंक बरसे। मेहनत करने वालों की झोली भर गई। टैगोर पब्लिक स्कूल की संस्कृति सिंह ने 99 प्रतिशत अंक, यहीं के आदित्यगुप्ता ने 98.6 प्रतिशत, दीपान्विता दास ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट की सुप्रिया सिंह ने 98 प्रतिशत, अनुषिका ने 96.4 प्रतिशत, तनुषा ने 95.8 प्रतिशत, मायरा सिंह ने 95.2 प्रतिशत, रूपिका सिंह ने 94.2 प्रतिशत अंक के साथ चमक बिखेरी है। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय वायुसेना स्थल मनौरी के अमीष सिंह रावत ने 94.8 प्रतिशत, शिफा ने 93.17 प्रतिशत, तृषा सिंह ने 92.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। सेंट विष्ना स्कूल की ज्वायना सिंह ने 97 प्रतिशत अंक के साथ मान बढ़ाया है। एमपीवीएम गंगा गुरुकुलम की अक्षरा जायसवाल ने 96.4 प्रतिशत, अस्तित्व ने 93.8 प्रतिशत, जाह्नवी ने 93.2 प्रतिशत, केंद्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट में अक्षत मिश्र ने 96.2 प्रतिशत, शुभी तिवारी ने 95.8 प्रतिशत अंक के साथ परचम लहराया है। एमवी कान्वेंट इंटर कालेज के उस्मान नूर ने 95.2 प्रतिशत, आदित्य श्रीवास्तव ने 92.8 प्रतिशत, एकाग्र यादव ने 92.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। सरस्वती विद्या मंदिर माधव ज्ञान केंद्र में क्रियांश सिंह ने 93.6 प्रतिशत, प्रवीण कुमार ने 91 प्रतिशत, स्प्रिंगर पब्लिक स्कूल की श्रेया सिंह ने 97 प्रतिशत, शिवगंगा विद्या मंदिर शांतिपुरम की सनविका सिंह ने 95.6 प्रतिशत, दिव्यांश द्विवेदी ने 95.2 प्रतिशत, सेमस्टार ग्लोबल स्कूल की सुभी सिंह ने 97 प्रतिाशत, आराध्या सिंह ने 95 प्रतिशत अंक लाकर प्रतिभा दिखाई। पंडित रामचंद्र मिश्र मोमोरियर पब्लिक स्कूल में दिव्यांश गुप्ता ने 93 प्रतिशत, प्रिंस पांडेय ने 91 प्रतिशत, न्यूआरएसजे पब्लिक स्कूल की आयुषी गुप्ता ने 93.8 प्रतिशत, सुप्रिया मिश्र ने 93.2 प्रतिशत, सेंटल एकेडमी की रोशनी ने 97 प्रतिशत, सक्ष्म मिश्र ने 93 प्रतिशत अंक के साथ दम दिखाया। एमआरएस पब्लिक स्कूल एंड कालेज के अनुभव ने यादव ने 91 प्रतिशत, आर्य केसर को 90 प्रतिशत अंक से संतोष करना पड़ा। गुरुकुल मांटेसरी स्कूल में नव्या सिंह ने चमक बिखेरी, उन्हें 96.60 प्रतिशत, हनी यादव ने 95.80 प्रतिशत अंक पतंजलि ऋषिकुल में शुभ्रा मिश्र ने 95 प्रतिशत, स्वेच्छा ने 94.6 प्रतिशत अंक के साथ सभी को प्रभावित किया।