643 अंक के साथ हासिल की ऑल इंडिया रैंक 2023
PRATAPGARH NEWS: कुंडा तहसील के शेखपुर निवासी ज़ीशान फारूकी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 में शानदार सफलता हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ज़ीशान ने 720 में 643 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 2023 हासिल की है। वहीं Gen-EWS श्रेणी में उनकी कैटेगरी रैंक 167 रही। ज़ीशान के पिता रियाजुद्दीन ने बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का यह परिणाम है। ज़ीशान की सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है और क्षेत्र के लोग भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। जारी स्कोर कार्ड के अनुसार ज़ीशान ने सभी विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगभग 99.89 पर्सेंटाइल प्राप्त किया। इस उपलब्धि के बाद अब वे मेडिकल काउंसलिंग में भाग लेकर देश के प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीट के लिए दावेदारी पेश करेंगे। ज़ीशान फारूकी की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि से कुंडा क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोग उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।







