Home उत्तर प्रदेश आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि राष्ट्रीय अध्यक्ष किन्नर प्रकोष्ठ मनोनीत

आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि राष्ट्रीय अध्यक्ष किन्नर प्रकोष्ठ मनोनीत

PRAYAGRAJ NEWS: अटल भारत सम्मान फाउंडेशन शाहदरा, दिल्ली ने सनातनी किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि के सामाजिक क्षेत्र के कार्यो को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष किन्नर प्रकोष्ठ (ट्रांसजेंडर) मनोनीत किया है। अटल भारत सम्मान फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष / संस्थापक राम राणावत ने कहा कि फाउंडेशन के संविधान का पालन करेंगी और आपसे अपेक्षा की जाती है कि आपको जो दायित्व सौपा गया है उसका निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेगी और अटल भारत सम्मान फाउंडेशन को मजबूत बनाएं रखने में अपना पूर्ण योगदान देगी। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन आपके भविष्य के लिए उज्जवल कामना करता है।सनातनी किन्नर अखाड़ा की आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कौशल्यानंद गिरि ने फाउंडेशन के पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी सौपी गयी है उसका कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए फाउंडेशन को मजबूती प्रदान करूंगी।