Home उत्तर प्रदेश डिवाइडर से टकराने के बाद सवारियों से भरी बस में लगी भीषण...

डिवाइडर से टकराने के बाद सवारियों से भरी बस में लगी भीषण आग, यात्री सुरक्षित

PRAYAGRAJ NEWS: यमुनानगर अंतर्गत तहसील व  थाना करछना क्षेत्र स्थित धरवारा खेसका गांव के पास बुधवार की दोपहर करीब 1 बजे सवारियों से भरी बस में आग लग गई। घटना के दौरान यात्री किसी तरह अपनी जान बचाकर बस से कूद पड़े। इस घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा। मौके पर पहुंचे लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन पूरी बस आग में जलकर राख हो गई।यह हादसा तब हुआ जब सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। फिलहाल इस घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं।करछना थाना प्रभारी ने बताया कि प्रयागराज से कोहड़ार के लिए बुधवार की दोपहर सवारी भरकर एक प्राइवेट बस जा रही थी। बस करछना के धरवारा के पास पहुंची थी कि तभी बस की स्टेयरिंग जाम हो गई। इस दौरान बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जाकर भिड़ गई। घटना के बाद बस में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे अफरा- तफरी मच गई। सभी यात्री जान बचाने के लिए बस से निकलने का प्रयास करने लगे। उधर सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। इसके बाद टीम ने पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान बस चालक मौके से भाग निकला। थाना प्रभारी करछना ने बस चालक को बुलवाया है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बस में आग लगने की घटना के बाद कोई जनहानि नहीं हुई,सभी यात्री सुरक्षित रहे।