Home उत्तर प्रदेश राहुल गांधी छात्र मुद्दों के लिए लड़ रहे हैं: डॉ. पटेल

राहुल गांधी छात्र मुद्दों के लिए लड़ रहे हैं: डॉ. पटेल

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) चुनार विधानसभा के जमालपुर ब्लॉक के छोटा मिर्जापुर स्थित मदरसा अल अज़ीज़ निशवा कॉलेज में छात्रों के “गूंज” कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शिवकुमार पटेल, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी  ने छात्रों से संवाद किया। डॉ. पटेल ने कहा कि सुदूर अंचलों में भी छात्रों का मानना है कि राहुल गांधी पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने छात्रों का मुद्दा उठाया। शिक्षा में भ्रष्टाचार का मुद्दा, पेपर लीक का मुद्दा, बेरोजगारी का मुद्दा – पेपर लीक ने दर्जनों छात्रों की जान ले ली। इन सारी परेशानियों से एक नेता लड़ रहा है, उसका नाम है राहुल गांधी। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी 19 जुलाई को प्रयागराज में और 9 अगस्त को दिल्ली में छात्रों से संवाद करेंगे। आप सभी लोग बड़ी संख्या में इन कार्यक्रमों में पहुंचकर अपनी आवाज को बुलंद करें। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्रबंधक फ़ैज़ अहमद और प्रधानाचार्या खदीजा नाज़ ने किया।राहुल गांधी के वीडियो प्रेजेंटेशन ने छात्राओं को जागरूक किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से गुलाब चंद्र पांडे, बृजेश द्विवेदी, राकेश पटेल, फातिमा हसन, रईसा बानो, समा बानो, सबीना शाहिद, गुलनाज, सबीना, राजू भारती के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।