Home उत्तर प्रदेश सिर में चोट लगने से युवक की हुई मृत्यु

सिर में चोट लगने से युवक की हुई मृत्यु

PRAYAGRAJ NEWS: थाना मुट्ठीगंज के क्षेत्र अन्तर्गत 30 वर्षीय एक अज्ञात युवक की सिर में चोट लगने से मृत्यु हो गई है जिसे अचेत अवस्था में देख आस पास के पड़ोस के लोगों ने थाना मुट्ठीगंज की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा स्वरूप रानी चिकित्सालय युवक को ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । उपरोक्त बाडी स्वरूप रानी चिकित्सालय प्रयागराज के पोस्टमार्टम हाउस में रखी है। मुट्ठीगंज पुलिस युवक के परिजन को पता लगा रही है।