एम.एल. कॉन्वेंट के विद्यार्थियों ने दिखाई उत्कृष्ट प्रतिभा
PRAYAGRAJ NEWS: सोमवार को भारत रत्न राजऋषि पुरुषोत्तम दास टंडन की जयंती माह के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय युवा खत्री समाज (रजि.) दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण बहल के मार्गदर्शन में प्रयागराज के विभिन्न विद्यालयों में प्रतिभा संवर्धन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के अंतर्गत चित्रकला,मेहंदी एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है,जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता,सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रभक्ति की भावना का विकास करना है। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में एम.एल.कॉन्वेंट स्कूल,करैली शाखा के विद्यार्थियों ने चित्रकला,मेहंदी एवं निबंध प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी उत्कृष्ट एवं मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी समन्वयकों का हृदय जीत लिया। विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं अनुशासन की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की। विद्यालय समूह के सभी विजेता प्रतिभागियों का पुरस्कार वितरण समारोह 15 जुलाई को प्रातः 10 बजे करैलाबाग स्थित संस्थापक कैप्टन वी.के.वर्मा के केंद्र पर आयोजित किया जाएगा। समारोह में ग्रुप डायरेक्टर पुनीत वर्मा विजेताओं को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की प्रधानाचार्या महुआ मैम, डॉ.नीता सेठ,श्रीमती नीलम बहल,आनन्द जी टंडन उर्फ पप्पन भैया तथा बृजेश सिड़ाना सहित सभी समन्वयकों एवं विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।





