MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) शुक्रवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन भाजपा नगर मंडल पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व में भैंसहिया टोला चौराहे पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मां विंध्यवासिनी से उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का राष्ट्रहित के प्रति समर्पण और जनसेवा का भाव सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष सचिन जायसवाल, मंडल महामंत्री संतोष जायसवाल, कृष्ण कुमार सिंह, गोपाल अग्रवाल, सुमन यादव, बालकृष्ण सोनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







