Home उत्तर प्रदेश ई रिक्शा चालक की लापरवाही से पीड़ित घायल, केस दर्ज

ई रिक्शा चालक की लापरवाही से पीड़ित घायल, केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव की नीलू पत्नी सुनील सेन ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि रविवार की दोपहर एक बजे के करीब उसका पति सुनील कुमार गांव के एक ई रिक्शा चालक के साथ बाजार जा रहा था, पीड़िता का आरोप है कि ई रिक्शा चालक नशे में धुत होकर तेज रफ्तार से ई रिक्शा चलाते हुए पलटा दिया जिसमे सुनील घायल हो गया जिसके बाद ई रिक्शा चालक धन्नी सकाढा के पास घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया, जानकारी होने पर पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की शिकायत पर ई रिक्शा चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।