Home उत्तर प्रदेश धान की बेहन चराने का विरोध करने पर मारपीट, दो के विरुद्ध...

धान की बेहन चराने का विरोध करने पर मारपीट, दो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के आयाजमऊ गांव की एक महिला का आरोप है कि धान की बेहन चराने से मना करने पर विपक्षियों ने उसकी मां के साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया और धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के आयाजमऊ गांव निवासी बेला देवी पत्नी स्व छेदीलाल ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि रविवार की शाम छः बजे के करीब गांव के दो लोग अपने मवेशियों से उसके खेत में धान की बेहन चरा रहे थे, पीड़िता का आरोप है कि इस बात का विरोध करने विपक्षी उसकी मां चमेली देवी को गाली गलौच कर मारपीट कर बेसुध कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने धोधधू पुत्र राधेश्याम व राजा पुत्र मोटरू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।