Home उत्तर प्रदेश भाजपा जिला कार्यालय पर विभाजन विभीषिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

भाजपा जिला कार्यालय पर विभाजन विभीषिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी मीरजापुर द्वारा पंडित दीनदयाल पुरम कॉलोनी, बरौधा कचार स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज  ने किकिया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निवर्तमान प्रदेश मंत्री भाजपा / पूर्व जिला प्रभारी अनामिका चौधरी  रहीं । तत्पश्चात जिला कार्यालय से सरदार पटेल चौंक तक मौन जुलूस निकाला गया ।  संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि विभाजन विभीषिका 1947 की एक बहुत बड़ी त्रासदी थी जिसमें बड़ी संख्या में नरसंहार हुआ । कांग्रेस ने 70 साल तक विभाजन पीड़ितों को सम्मान नहीं दिया । पीड़ितों को याद करना नफरत नहीं है । सच सांप्रदायिक नहीं होता, चुप्पी होती है । 1947 में भारत के विभाजन के कारण इतिहास में सबसे बड़ा विस्थापन हुआ, जिसमें 1.5 करोड़ से अधिक लोग अपने पुश्तैनी घर-बार छोड़ने पर मजबूर हुए । अनुमानित 15 से 20 लाख लोगों की हत्या साम्प्रदायिक नरसंहार और अमानवीय हिंसा में हुई । हजारों माताओं – बहनों का बलात्कार हुआ, उनका अपहरण किया गया, जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और उन्हें सीमा पार बेच दिया गया, अधिकांश कभी अपने परिवारों से नहीं मिल पाई । दशकों तक ये दर्दनाक कहानियां न बोली गई, न लिखी गई और न ही सरकारी स्मृति का हिस्सा बनी । इस दिन का पालन करना न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने 15 अगस्त 2021 को घोषणा की 14 अगस्त “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के रूप में मनाया जाएगा, ताकि राष्ट्र उन पीड़ितों को श्रद्धांजलि दें जिन्हें दशकों तक भुला दिया गया ।
      कार्यक्रम का संचालन भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा पटेल ने किया । संगोष्ठी में वक्ताओं ने भारत विभाजन के दौरान हुई अमानवीय त्रासदी, विस्थापन, हिंसा एवं लाखों लोगों के संघर्ष और बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि विभाजन की विभीषिका को याद करना केवल इतिहास को जानना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सामाजिक समरसता के प्रति जागरूक करना भी है ।
      इस अवसर पर  नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा, रमाशंकर सिंह पटेल , शुचिस्मिता मौर्य, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, पूर्व जिलाध्यक्ष गंगा सागर दुबे ,मनोज जायसवाल , बालेन्दुमणि त्रिपाठी , भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमन्त त्रिपाठी,  गौरव उमर, सुनीता शर्मा, , उदयभान तिवारी, जिला महामंत्री पं. रविशंकर पांडेय, डॉ. सी.एल. बिन्द, स्वामी नाथ सिंह, जिलामंत्री  पूनम चौरसिया, कुंवर अनिल सिंह, विरेन्द्र प्रताप यादव,  जिला कोषाध्यक्ष चंद्रांशु गोयल, अभियान सह संयोजक पुष्पेंद्र द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा, जिला कार्यालय मंत्री मनोज दुबे, जिला आईटी संयोजक अमित कुमार सिंह, जिला सोशल मीडिया संयोजक आनंद मैनी, जिला मीडिया सह प्रभारी रतन कुमार सिंह, विजय शक्ति दुबे, शुभम जायसवाल, जिला कार्यालय सह मंत्री दिलीप सिंह पटेल ,सोनू दुबे  सहित सभी मोर्चा अध्यक्ष/महामंत्री, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी उपस्थित रहे । उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी पं भावेश शर्मा ने दिया ।