Home उत्तर प्रदेश सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शाहू जी महाराज की...

सपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती

सामाजिक न्याय और समानता के उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं : सांसद नरेश उत्तम पटेल
FATEHPUR NEWS: समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में सामाजिक क्रांति के अग्रदूत एवं महान समाज सुधारक छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज ने समाज के पिछड़े, वंचित और शोषित वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए। उन्होंने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम माना और पिछड़े वर्गों के लिए शिक्षा एवं सरकारी नौकरियों में आरक्षण लागू कर सामाजिक न्याय की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि शाहू जी महाराज के आदर्श आज भी समाज को समान अवसर और सामाजिक समरसता की दिशा में प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की। उन्होंने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज का जीवन सामाजिक समानता, मानवता और न्याय का प्रतीक था। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही एक समतामूलक समाज का निर्माण किया जा सकता है। गोष्ठी में पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन एडवोकेट राजकुमार मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव सहित अन्य वक्ताओं ने भी शाहू जी महाराज के जीवन, संघर्ष और समाज सुधार के कार्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विपिन यादव, एडवोकेट जगदीश सिंह, कमलेश वर्मा, राम कृपाल सोनकर, मनोज यादव, देवेंद्र लोधी, अनिरुद्ध यादव, डॉ. राम नरेश पटेल, जगनायक सचान, फौजी धर्मपाल पटेल, हीरालाल साहू, नरेंद्र प्रजापति, आशीष नामदेव, रईस अहमद, गार्गीदीन बाजपेई, सुनील उमराव, नंद किशोर पाल, कपिल यादव, नागेंद्र यादव, डीजी कुशवाहा, शैलेन्द्र मिश्रा ‘राजू’, राम बाबू यादव, अंकित वर्मा, धीरेन्द्र मौर्य, कामता पटेल, राम प्रताप पटेल, पुनीत सिंह और शमशेर सिंह सेंगर सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन छत्रपति शाहू जी महाराज के बताए सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।