Home उत्तर प्रदेश इमाम हुसैन के रौज़े की तर्ज पर तैयार ताजिया देखने उमड़ रही...

इमाम हुसैन के रौज़े की तर्ज पर तैयार ताजिया देखने उमड़ रही अकीदतमंदों की भीड़

MIRZAPUR NEWS: शबे आशूर के मौके पर जनपद के विभिन्न इमाम चौकों पर 9 मोहर्रम की रात ताजिए बैठा दिए गए हैं, जिन्हें शुक्रवार को जुमा की नमाज़ के बाद उठाया जाएगा और इमामबाड़ा स्थित कर्बला में दफ्न किया जाएगा। इसी क्रम में कुरैश नगर में रखा गया एक विशेष ताजिया इन दिनों अकीदतमंदों और स्थानीय लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह ताजिया इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के रौज़े की तर्ज पर हूबहू तैयार किया गया है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। ताजिए की खूबसूरती, बारीक नक्काशी और सजावट लोगों को अपनी ओर खींच रही है। शबे आशूर के मौके पर इसकी जियारत के लिए देर रात तक अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ रही है। इस ताजिए को फैयाज हुसैन वारसी और साहिल वारसी व सुहैल हुसैन की देखरेख में तैयार किया गया है। वहीं मरहूम सद्दाम हुसैन वारसी भी पहले इस ताजिए की तैयारी और देखरेख में शामिल रहते थे। अब उनकी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए परिवार के लोग उसी अकीदत और मेहनत के साथ ताजिए को तैयार कर रहे हैं। यह ताजिया प्लाईवुड (लकड़ी) से बनाया गया है, जिसे बेहद खूबसूरती के साथ सजाया गया है। इस आशय की जानकारी शाहिद वारसी ने दी।