FATEHPUR NEWS: विधानसभा क्षेत्र हुसैनगंज के ग्राम बेहटापर एवं चक गाजीपुर में विधायक ऊषा मौर्य ने नव निर्मित सीसी मार्गों का लोकार्पण कर उन्हें क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक ऊषा मौर्य ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा गांवों के विकास को नई गति प्राप्त होगी। ग्रामीणों ने कहा कि सीसी मार्ग के निर्माण से बरसात के दिनों में होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए विधायक का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई तथा क्षेत्र के लोगों ने भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की अपेक्षा व्यक्त की। इस अवसर पर पत्रकार राजेश यादव, युवा सपा नेता विकल्प मौर्य, मोतीलाल मौर्य, राजू यादव, राम नारायण मौर्य, विवेक यादव, डॉ. हरिश्चंद्र मौर्य, मोनू यादव, सुरेश पासवान सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।







