Home उत्तर प्रदेश निशुल्क गैस्ट्रो एवं पेट रोग परामर्श शिविर में उमड़े मरीज, विशेषज्ञों ने...

निशुल्क गैस्ट्रो एवं पेट रोग परामर्श शिविर में उमड़े मरीज, विशेषज्ञों ने दी स्वास्थ्य संबंधी सलाह

संवेदना हॉस्पिटल में विल्सन मेडिसिटी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ के सहयोग से आयोजित हुआ शिविर
FATEHPUR NEWS: शहर के नई तहसील चौराहा स्थित संवेदना हॉस्पिटल में विल्सन मेडिसिटी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के सहयोग से निशुल्क गैस्ट्रो एवं पेट रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 80 से 90 मरीजों ने भाग लेकर पेट, लिवर, पित्ताशय एवं पाचन तंत्र से संबंधित समस्याओं का विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त किया। शिविर में मरीजों की जांच एवं परामर्श वरिष्ठ गैस्ट्रो सर्जन डॉ. अभिषेक गौतम द्वारा किया गया। उन्होंने मरीजों की स्वास्थ्य समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया तथा उनके रोगों के अनुसार उचित उपचार और आवश्यक जांचों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सभी मरीजों को निशुल्क चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया गया। विशेषज्ञों ने पेट एवं पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियों के कारण, बचाव और समय पर उपचार के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराना तथा पेट, लिवर और पाचन तंत्र से संबंधित रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। शिविर में पहुंचे मरीजों एवं उनके परिजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम का सफल संचालन नितिन मिश्रा एवं अस्पताल प्रबंधन तथा चिकित्सा टीम के सहयोग से संपन्न हुआ।