लालगोपालगंज Prayagraj। सातवीं मुहर्रम को हजरत अब्बास अलमदार की याद में अजादारों ने मातमी जुलूस निकाला। युवाओं के हाथों में अलम का अकीदतमंदों ने आगे बढ़कर बोसा लिया। साहिबे बयाजों पुरदर्द नौहाख्वानी पर अजादारों ने सीनाजनी कर कर्बला के शहीदों को खिराजे अकीदत पेश किया।
मंगलवार को स्थानीय कस्बा के मोहल्ला इमामगंज, रजागंज, रावां, उमरावगंज व जहीदपुर से निकले अलम जुलूस में मातमी अंजुमनों ने हिस्सा लिया। शाम करीब तीन बजे से आरंभ जुलूस की अगुवानी पूर्व चेयरमैन मुख्तार अहमद व उनके सहयोगियों के द्वारा किया जा रहा था। तुलूस के साथ साहिबे बयाजों ने पुदर्द आवाज में मर्सिया व नौहाख्वानी पेश किया। जुलूस जैसे-जैसे आगे बढ़ा, अजादारों की सीनाजनी किया। जुलूस के तखत गांव खानजहानपुर पहुंचने पर वहां मौजूद सभासद नफीस अहमद, जव्वार अहमद, मोहम्मद आकिल रंगरेज, अशफाक अहमद, सराफत, साकिब आजाद, चमन आलम, कामरान अजमेरी, शकील अहमद आदि ने इस्तेकबाल किया। देर शाम तक मातमी सिलसिला चलता रहा। एसीपी श्यामजीत सिंह, इंस्पेक्टर नवाबगंज पंकज अवस्थी पुलिस बल के साथ डटे रहे। यहां अनीस अहमद अंसारी, इरशाद अहमद, अश्तियाक अहमद, एडवोकेट अरशद, शाहिद हुसैन, अबरार अहमद और मुबीन अहमद समेत कई लोग मौजूद रहे। वहीं गर्मी में भीड़ के मद्देनजर रास्ते में जगह-जगह लंगर व सबील की व्यवस्था की गई थी, जहां लोगों ने शर्बत-पानी का वितरण किया।







