Home उत्तर प्रदेश मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, बांसी में डीएम व एसपी ने किया...

मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, बांसी में डीएम व एसपी ने किया पैदल गस्त

SIDHARTHNAGAR NEWS: आगामी त्यौहार मोहर्रम को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन ने थाना बांसी क्षेत्र में पैदल गस्त किया। अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ बांसी के मुख्य मार्गों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, ताजिया मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गस्त के दौरान आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने के निर्देश दिए। इस दौरान उपजिलाधिकारी बांसी, क्षेत्राधिकारी बांसी, प्रभारी निरीक्षक बांसी सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।