PRATAPGARH NEWS: जिलास्तरीय समाधान दिवस में संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी व महामंत्री शिवरंजन यादव की संयुक्त अगुवाई में अधिवक्ताओं ने विभिन्न समस्याओ को लेकर डीएम को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन के जरिए अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर मे होने वाले जलभराव, शौचालय की साफ सफाई के साथ ही पार्किंग, लालगंज चौक पर अतिक्रमण, विभिन्न लंबित पत्रावलियों के निस्तारण आदि की समस्याओ पर डीएम का ध्यान आकृष्ट कराया। जिलाधिकारी ने समस्याओ के निस्तारण का अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अबरार अहमद, संतोष मिश्र, विनय शुक्ल, आलोक शुक्ल, शिवेन्द्र तिवारी, विवेक शुक्ल, मनोज शुक्ल, भानु प्रताप सिंह, सत्येन्द्र सिंह, विकास ओझा, शिवाकांत शुक्ल, प्रवीण शुक्ल, अमरनाथ यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।







