PRATAPGARH NEWS: सीएम के विरूद्ध अभद्र भाषा के प्रयोग को लेकर उदयपुर पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे लेकर जेल भेज दिया। बीती सत्रह जून को आरोपी द्वारा मुख्यमंत्री को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था। पुलिस ने जांच कर थाना क्षेत्र के पूरे विजयी मजरे राजापुर निवासी अशोक मिश्र उर्फ पुत्तन मिश्र पुत्र देव नारायण मिश्र के विरूद्ध गंभीर धाराओ मे केस दर्ज किया। उदयपुर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को हिरासत मे लेकर जेल भेज दिया।





