PRATAPGARH NEWS: अलग अलग घटनाओं में तीन युवतियों के अपहरण को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के एक गांव के पीडित पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती नौ जून की सुबह उसकी बीस वर्षीया पुत्री घुइसरनाथ जाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। पीड़ित पिता के अनुसार गायब युवती मानसिक रोगी भी है। वहीं दूसरी घटना में पीड़ित पिता का आरोप है कि नौ जून को दोपहर करीब दो बजे उसकी पुत्री घर से कालेज में पेपर देने के लिए निकली थी लेकिन वापस नही लौटी। पीडित पिता ने कीर्तपुर पहाड़पुर निवासी आरोपी कैलाश सरोज पुत्र कमलेश सरोज के खिलाफ पुत्री को अपहृत किये जाने की आशंका जतायी है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं लीलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीती नौ जून की रात करीब आठ बजे उसकी इक्कीस वर्षीया पुत्री घर से बिना बताये कहीं चली गयी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नही चला। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।







