PRATAPGARH NEWS: अधिवक्ता पर जानलेवा हमले की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के परसपुर गांव निवासी राजेश्वर यादव पुत्र दसाराम यादव स्थानीय तहसील में अधिवक्ता हैं। पीड़ित अधिवक्ता ने दी गई तहरीर में कहा है कि बीती छः जून को सुबह करीब छः बजे वह प्रतिदिन की तरह मार्निंग वॉक कर रहे थे। आरोप है कि इसी बीच पीछे से पहुंचे आरोपी मृत्युंजय उपाध्याय पुत्र घनश्याम उपाध्याय निवासी खीरी समापुर ने पीड़ित का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग निकला। कोतवाल आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद आरोपी मृत्यंुजय उपाध्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।







