Home अमेठी मुंशीगंज थाने में गूंजा सुंदरकांड पाठ, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसादअमेठी

मुंशीगंज थाने में गूंजा सुंदरकांड पाठ, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसादअमेठी

AMETHI NEWS: पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर मंगलवार को मुंशीगंज थाना परिसर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सुंदरकांड पाठ के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक आयोजन के दौरान थाना परिसर भक्ति और श्रद्धा के वातावरण से सराबोर रहा। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के साथ-साथ स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा, परतोष चौकी प्रभारी विपिन बिहारी सिंह, शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष दल बहादुर सिंह, विजय मौर्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संपादन पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।