Home Blog होर्मुज जलडमरूमध्य के पास भारतीय जहाज में आग, एक नाविक की मौत,...

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास भारतीय जहाज में आग, एक नाविक की मौत, 17 बचाए गए

1
0

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक भारतीय क्रू वाले लकड़ी के कार्गो जहाज (ढो) में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य झुलस गए हैं। जहाज पर कुल 18 भारतीय क्रू सदस्य सवार थे। 

बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद जहाज समंदर में पलट गया। मौके से गुजर रहे एक अन्य जहाज ने राहत अभियान चलाकर 17 नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल नाविकों को दुबई ले जाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और समुद्री संगठनों ने दावा किया है कि जहाज अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के दौरान हुई गोलीबारी या सैन्य गतिविधियों की चपेट में आया हो सकता है, हालांकि भारतीय अधिकारियों ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सरकार ने कहा है कि आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। 

भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने दुबई में बचाए गए नाविकों से मुलाकात की है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने की बात कही है।