Home आस्था मद्भागवत महापुराण कथा (सप्ताह ज्ञान यज्ञ) के तीसरे दिन समुद्र मंथन की...

मद्भागवत महापुराण कथा (सप्ताह ज्ञान यज्ञ) के तीसरे दिन समुद्र मंथन की कथा

PRAYAGRAJ NEWS: यमुना नगर विकास खण्ड कौंधियारा के अकोड़ा गांव में मुख्य यजमान श्री मती शीला देवी व संगम लाल शुक्ल ने जानकारी देते हुए कहा कि आज़ कथा का तृतीय दिवस में कथा व्यास डाक्टर अजित कुमार द्विवेदी जी ने अपने मुखारविंद से समुद्र मंथन की कथा से पंडाल में विराजमान समस्त श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिएं। उन्होंने आगे की कथा के बारे में बताया कि चतुर्थ दिवस को श्री कृष्ण का प्राकट्य तक कि कथा पंचम दिवस बाल लीलाओं का वर्णन से रुक्मणी विवाह तक, षष्ठम दिवस हंसोपाख्यान एवं कृष्ण उद्धव संवाद तक की कथा,सप्तम दिवस राजा परीक्षित का मोक्ष एवं समापन की कथा से श्रोताओं को रसपान करया जाएगा। श्रोताओं में मुख्य अजमान श्री मती शीला देवी एवं संगम लाल शुक्ल और श्रोताओं में पुर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पंडित अवधेश प्रसाद मिश्र, कौंधियारा भाजपा मंडल महामंत्री प्रवीण कुमार मिश्र, बृजेश शुक्ल, विवेक शुक्ल, राहुल शुक्ल, रोहित शुक्ल, धर्मेन्द्र शुक्ल,एकांश शुक्ल,आर्विक शुक्ल, सर्व तिवारी, राममुर्ति शुक्ल, राम अचल शुक्ल, चिंतामणि शुक्ल, रोहणी प्रसाद शुक्ल, शंकर दत्त शुक्ल, सुनिल शुक्ल आदि श्रोता गण उपस्थित रहे।