Home उत्तर प्रदेश गाजर महिला चिकित्सालय के भावनाओं का ध्वस्थिकरण शुरू जल्द होगा जीणोद्धार व...

गाजर महिला चिकित्सालय के भावनाओं का ध्वस्थिकरण शुरू जल्द होगा जीणोद्धार व पुनर्निर्माण

विधायक राजमणि कोल की पहल को लोगों ने सराहा
PRAYAGRAJ NEWS: नगर पंचायत कोरांव में स्थित महिला चिकित्सालय के जर्जर भवनों का ध्वस्तीकरण कार्य रविवार दोपहर शुरू कर दिया गया। यह अस्पताल कोरांव बाजार की बस स्टैंड वाली गली में स्थित है। पिछले एक दशक से अधिक समय से यह महिला चिकित्सालय बंद पड़ा था, जिसके कारण महिलाओं को उपचार के लिए दूर-दराज भटकना पड़ता था। कोरांव विधायक राजमणि कोल ने इस समस्या को देखते हुए महिला चिकित्सालय के जीर्णोद्धार के लिए प्रस्ताव भेजा था। शासन से मंजूरी मिलने के बाद ही रविवार को अस्पताल के जर्जर भवनों को गिराने का काम शुरू किया गया।विधानसभा कोरांव के इस एकमात्र महिला चिकित्सालय के जीर्णोद्धार से क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर है।जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने विधायक राजमणि कोल के इस कार्य की सराहना की है। इसके पुनर्निर्माण से महिलाओं को उपचार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव के अधीक्षक डॉ. केबी सिंह ने बताया कि अस्पताल के भवन जर्जर होने के कारण सेवाएं बाधित थीं। उन्होंने पुष्टि की कि शासन से जीर्णोद्धार की मंजूरी मिल गई है और ध्वस्तीकरण कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही महिला अस्पताल का जीर्णोद्धार व पुनर्निर्माण होगा और पूर्व की भांति स्वास्थ्य सेवाएं बहाल की जाएंगी।